समुद्री शैवाल की खेती से आय के नए स्रोत
10 / 21
Keywords:
समुद्री शैवाल, सीवीड की खेती, समुद्री जैव संपदा, सतत विकास, सीवीड मिशन भारतAbstract
समुद्री शैवाल (Seaweed) एक महत्वपूर्ण समुद्री जैव संसाधन है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पोषण, औषधि, कृषि, सौंदर्य प्रसाधन और जैव ईंधन उत्पादन जैसे विविध क्षेत्रों में बहुआयामी उपयोगिता रखता है। यह बिना फूलों वाला पौधा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में भोजन, ऑक्सीजन और आवास प्रदान करता है तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक है। भारत में तमिलनाडु, गुजरात, लक्षद्वीप एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में इसकी खेती की जा रही है, जो ग्रामीण आजीविका, रोजगार सृजन और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए नई संभावनाएँ प्रस्तुत करती है। सरकार द्वारा आरंभ किए गए “सीवीड मिशन” और विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना से इस क्षेत्र को संस्थागत समर्थन प्राप्त हुआ है। यद्यपि तकनीकी ज्ञान की कमी, पर्यावरणीय जोखिम और विपणन समस्याएँ प्रमुख चुनौतियाँ हैं, फिर भी यह संसाधन सतत विकास, हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो सकता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।