Homepage

About the Journal

बागवानी फसलों (फलों, सब्जियों, फूलों) से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित इस हिंदी लोकप्रिय पत्रिका का पिछले 40 वर्षों से नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। प्रत्येक अंक में बागवानी फसलों, फल, फूल, सब्जियों, औषधीय पौधे, मशरूम फल प्रसंस्करण आदि से संबंधित लेख प्रकाशित किए जाते हैं। ‘अगले माह बागों की देखभाल‘ बागवानी से संबंधित आगामी गतिविधियों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए नियमित कॉलम को प्रकाशित किया जाता है। बागवानी क्षेत्र में नवीनतम समाचारों/शोधों पर आधारित नियमित लेखों के अलावा महत्वपूर्ण बागवानी विषयों पर पत्रिकाओं के विशेष अंक (आमंत्रित लेखों सहित) औसतन 80 मुद्रित पूरी तरह से रंगीन पृष्ठ प्रकाशित किये जाते हैं।

Current Issue

Vol. 47 No. 4 (2026): जुलाई-अगस्त 2026
					View Vol. 47 No. 4 (2026): जुलाई-अगस्त 2026

जैव विविधता विशेषांक

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुत फल-फूल पत्रिका का जुलाई–अगस्त 2026 अंक "जैव विविधता विशेषांक" के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। यह विशेषांक कृषि एवं बागवानी जैव विविधता के संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग के महत्व को रेखांकित करता है तथा भविष्य की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में इसकी भूमिका को उजागर करता है।

इस अंक में फल, सब्जी एवं बागवानी फसलों की आनुवंशिक विविधता, देसी एवं पारंपरिक किस्मों का संरक्षण, भौगोलिक संकेतक (GI) फलों का महत्व, अल्प दोहित फसलों की संभावनाएं, सामुदायिक बीज बैंक, मूल्यवर्धन, जलवायु-अनुकूल बागवानी, महिला कृषकों की भूमिका तथा कृषि जैव विविधता से जुड़े अनेक समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों के लेख शामिल किए गए हैं। साथ ही सफल नवाचारों, उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से यह बताया गया है कि जैव विविधता केवल प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि किसानों की आय, पोषण सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर कृषि का भी मजबूत आधार है।

यह विशेषांक शोधकर्ताओं, कृषि वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, विस्तार कार्यकर्ताओं, उद्यमियों तथा प्रगतिशील किसानों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सामग्री का संकलन है। हमें विश्वास है कि यह अंक कृषि जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय आनुवंशिक संसाधनों के महत्व को समझने तथा टिकाऊ कृषि एवं बागवानी विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Published: 2026-07-16

Articles

View All Issues