“एवोकाडो: औषधीय गुणों से भरपूर शानदार फल एवं विशेषकर उत्तर भारत में इसकी खेती की अपार संभावनाएँ”
61 / 59
Keywords:
एवोकाडो, औषधीय एवं पोषण गुण, क्लस्टर आधारित खेती मूल्य संवर्धनAbstract
मधुमेह और हृदय रोग भारत सहित विश्वभर में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका प्रमुख कारण मोटापा, निष्क्रिय जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर आहार है। स्वास्थ्य-जागरूकता के चलते फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर फलों की मांग बढ़ रही है। एवोकाडो ऐसा अद्वितीय फल है जो बिना शर्करा बढ़ाए ऊर्जा प्रदान करता है तथा वसा-घुलनशील विटामिन, प्रोटीन, पोटैशियम और असंतृप्त वसा अम्ल से समृद्ध है। इसके गूदे के तेलीय तत्व पोषण, औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में उपयोगी हैं। संतुलित आहार के रूप में यह फल मधुमेह, हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल से बचाव में सहायक है। भारत में एवोकाडो एक उच्च मूल्य वाली फसल के रूप में तेजी से उभर रही है। वर्तमान में भारत अपनी खपत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है, जो किसानों, विशेषकर किसान उत्पादक संगठनों और क्लस्टर आधारित खेती के लिए बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है। दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्व और पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु एवोकाडो उत्पादन के लिए उपयुक्त है। मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और निर्यात की संभावनाएँ भी प्रचुर हैं। उचित वैज्ञानिक प्रबंधन और नीतिगत सहयोग से “मेड इन इंडिया एवोकाडो” किसानों की आय और निर्यात क्षमता को सशक्त बना सकता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।