गौण पत्तेदार औषधीय सब्जियों का बढ़ता महत्व
19 / 29
Abstract
हरे पत्तेदार औषधीय पौधें का दैनिक जीवन में अनेक प्रकार से उपयोग किया जाता है। प्राचीन काल से ही ये विभिन्न रोगों के उपचार में पारंपरिक एवं बुनियादी चिकित्सा प(तियों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, साथ ही रसोई में भी प्रमुख सामग्री के रूप में प्रयुक्त होते हैं। इनके व्यापक उपयोग के बावजूद, इनके संबंध् में उपलब्ध वैज्ञानिक एवं प्रलेखित जानकारी अपेक्षाकृत सीमित है, क्योंकि इनका ज्ञान प्रायः क्षेत्र एवं स्थान विशेष तक ही सीमित रहता है। ये पत्तेदार सब्जियाँ उच्च पोषणीय मूल्य से भरपूर होती हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोध्क क्षमता तथा पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक हैं। अतः संतुलित आहार के अंतर्गत इन्हें दैनिक आहार में शामिल करना अत्यंत लाभकारी है। भारत में पत्तेदार सब्जियों की एक विशाल विविधता पाई जाती है, जिनमें प्रचुर मात्रा में उच्च पोषण क्षमता निहित होती है। इसके बावजूद, इनके उत्पादन, गुणवत्ता एवं उपयोग संबंधी विशेषताओं पर व्यावहारिक और वैज्ञानिक जानकारी अपेक्षाकृत सीमित है। हाल के वर्षों में इनमें से कुछ पत्तेदार सब्जियों की ओर किसानों एवं उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित हुआ है, किंतु यह रुचि अभी भी मुख्यतः क्षेत्र-विशिष्ट बनी हुई है। पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए इन सब्जियों पर केंद्रित और समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।