एप्पल बेर का लाभकारी उत्पादन
18 / 27
Abstract
शुष्क क्षेत्रों में उगाए जाने वाले फलों में बेर का विशेष स्थान है। बेर के पौधें में विपरीत परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके फलस्वरूप शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में, जहाँ वार्षिक वर्षा कम एवं अनियमित होती है तथा सूर्य विकिरण अधिक रहता है, वहाँ भी इसका सफलतापूर्वक फलोत्पादन किया जा सकता है। बेर का फल पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण होता है, जिसमें विटामिन, खनिज लवण एवं शर्करा प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बेर के फलों का उपयोग ताजे पफल के रूप में तथा परिरक्षित उत्पादों के रूप में किया जाता है। इसके पफलों से शरबत, जैम, मुरब्बा, कैंडी, सूखे बेर आदि परिरक्षित उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। बेर के फल के सेवन से रक्त शुद्ध होता है तथा पाचन क्रिया ठीक रहती है। कच्चे फल के सेवन से कफ बढ़ता है, जबकि पका हुआ फल शीतल, सुपाच्य एवं शक्तिवर्धक माना जाता है। पोषण से भरपूर होने के अतिरिक्त वह पफल उत्पाद के लिए लाभ की संभावनाएं प्रस्तुत करता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।