जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में उपयोगी-गुच्छी मशरूम
27 / 29
Abstract
भारत में स्थानीय रूप से गुच्छी कहलाने वाली मोरेल्स प्रजाति एक अत्यध्कि मूल्यवान जंगली मशरूम है, जो अपने सांद्र स्वाद, पोषण-समृद्धि और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह कवक प्राकृतिक रूप से शीतोष्ण वनों में, विशेषकर शंकुधरी वृक्षों के साथ सहजीवी संबंध् में उगता है और विशिष्ट जलवायु परिस्थितियों में मौसमी रूप से दिखाई देता है। जम्मू-कश्मीर सहित हिमालयी क्षेत्रों में गुच्छी मशरूम का गहरा सांस्कृतिक महत्व है तथा यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इन्हें पारंपरिक रूप से जंगलों से एकत्रित कर सुखाया जाता है और घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उच्च कीमतों पर बेचा जाता है। प्रोटीन, विटामिन, खनिज और जैव-सक्रिय यौगिकों से समृद्ध होने के कारण इन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ पारंपरिक औषधीय उपयोगों के लिए भी महत्व दिया जाता है। इस प्रकार गुच्छी मशरूम पारिस्थितिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गैर-लकड़ी वन उत्पाद माने जाते हैं
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।