Vol. 47 No. 2 (2026): मार्च - अप्रैल 2026
‘फल-फूल’ पत्रिका का मार्च–अप्रैल 2026 अंक औषधीय विशेषांक के रूप में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत है। बदलती जीवनशैली, बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ तथा प्राकृतिक उपचारों के प्रति बढ़ते रुझान के बीच औषधीय फसलों और पौधों का महत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है। भारतीय परंपरा में औषधीय पौधों का उपयोग सदियों से लोक चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता रहा है, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
इस विशेषांक में औषधीय फसलों एवं पादपों से संबंधित नवीन, वैज्ञानिक एवं अत्यंत उपयोगी जानकारियों को सरल और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें औषधीय पौधों की उन्नत खेती तकनीक, उपयुक्त किस्में, रोपण विधि, पोषण प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण, कटाई-पश्चात प्रबंधन तथा विपणन संभावनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। साथ ही, औषधीय पौधों के औषधीय गुणों, घरेलू उपयोग तथा आय-सृजन की संभावनाओं को भी सम्मिलित किया गया है।
यह अंक पाठकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, बागवानों, किसानों एवं औषधीय पौधों में रुचि रखने वाले सभी वर्गों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। यह औषधीय विशेषांक न केवल ज्ञानवर्धन करेगा, बल्कि पाठकों को औषधीय फसलों की ओर प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।
Articles
-
मेंथा की वैज्ञानिक खेती
72 / 62 -
बहुमूल्य औषधीय फल घिंगारू
112 / 38 -
ग्लैडियोलस की उन्नत खेती
32 / 41