‘खेती’ पत्रिका के आजीविका उद्यमिता विशेषांक हेतु लेख आमंत्रित
2025-11-20
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 98वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिषद की लोकप्रिय मासिक पत्रिका ‘खेती’ का ‘आजीविका उद्यमिता विशेषांक’ प्रकाशित किया जा रहा है। इस विशेषांक के लिए कृषि वैज्ञानिकों तथा प्रगतिशील किसानों से आजीविका एवं उद्यमिता विषयक सफलता-गाथाएँ आमंत्रित हैं। प्रस्तुत लेख मौलिक, अप्रकाशित तथा किसी नवाचार, तकनीकी हस्तांतरण, व्यावहारिक समाधान या अभिनव कृषि प्रयोग की सफलता पर आधारित होना चाहिए। लेख सरल, प्रवाहपूर्ण भाषा में तथा आवश्यकता अनुसार सचित्र तैयार किया जाए। लेखक-निर्देशों का पूर्ण पालन अपेक्षित है। लेख की सॉफ्ट कॉपी पोर्टल epatrika.icar.org.in पर 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन भेजी जा सकती है।