पोषण गृह वाटिका से स्वास्थ्य सुरक्षा
114 / 164सार
भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में, जहां शाकाहार को महत्व दिया जाता है वहां सब्जियों का महत्व अध्कि बढ़ जाता है। हमारा देश वर्तमान समय में सब्जी उत्पादन में दूसरे अग्रणी स्थान पर है। इसके बावजूद भी देश में सब्जियों की उपलब्धता प्रति व्यक्ति प्रतिदिन मात्रा 240 ग्राम है और यह संस्तुत मात्रा से बहुत कम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (वर्ष 2018) के पोषाहार विशेषज्ञ डा. सी. गोपालन के अनुसार आहार को पौष्टिक एवं संतुलित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसमें 50 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियां, 50 ग्राम जड़/कंदमूल वाली सब्जियां तथा 200 ग्राम अन्य सब्जियां सम्मिलित हैं। गर्भवती महिलाओं के लिये 100 ग्राम अतिरिक्त हरी पत्तेदार सब्जियों की आवश्यकता होती है। यद्यपि खाद्यान्न उत्पादन में देश ने आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ली है, पिफर भी हम अभी अपनी पूरी आबादी को पोषण हेतु सब्जियों की संस्तुत मात्रा
(300 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) उपलब्ध करवाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। अतः संतुलित पोषण प्राप्त करने के लिये पोषण गृह वाटिका की महती आवश्यकता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।