श्रीअन्न फसलों में समेकित रोग प्रबंधन

20 / 22

लेखक

  • संजीव कुमार Bihar Agricultural University, Sabour, Bihar

सार

भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाजों के अन्तर्गत सामान्यतः ज्वार, बाजरा, साँवा, कोदो, कुटकी तथा रागी प्रमुख है। ये मोटे अनाज अनेक लाभकारी गुणों से परिपूर्ण होने के साथ ही पोषक तत्वों के मामले में पारंपरिक खाद्यान्न गेहूं और चावल से बेहतर होते हैं, इसलिए इन्हें पोषक अनाज कहा जाने लगा है। एक ओर जहां कई मोटे अनाजों में प्रोटीन का स्तर गेहूं के लगभग बराबर है वहीं विटामिन (खासतौर पर विटामिन बी), लौह, फॉस्फोरस तथा अन्य कई पोषक तत्त्वों के मामले में उससे बेहतर हैं। ये फसलें अधिक सूखा, उच्च तापमान व अम्लीयता सहनशील होने के कारण उन क्षेत्रों में भी आसानी से उगाया जा सकता है जहाँ मक्का या गेहूं नहीं उगाये जा सकते है। मोटे अनाजों की पहुंँच गरीबों तक होने के कारण ये सभी आय वर्ग के लोगों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ वर्षा आधारित कृषि प्रणालियों का जलवायु अनुकूलन कृषि में एक आवश्यक भूमिका निभाता है। मोटे अनाज की फसल कई रोगों से प्रभावित होता है जिसका समय पर उपचार कर फसल को नुकसान से बचाकर भविष्य की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है। 

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-08-31