दंत परीक्षण से गोवंश की आयु का आकलन
41 / 91##semicolon##
आयु ##common.commaListSeparator## गोवंश ##common.commaListSeparator## दंत-परीक्षणसार
गोवंश की आयु का सटीक अनुमान लगाना पशुधन प्रबंधन, विशेषकर खरीद-फरोख्त, प्रजनन प्रबंधन तथा उत्पादकता मूल्यांकन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शरीर का आकार और भार केवल वृद्धि का संकेत देते हैं, जबकि दन्त-परीक्षण अथवा दंत-विन्यास एक अपेक्षाकृत अधिक विश्वसनीय मानदंड प्रदान करता है। जन्म से लेकर लगभग चार वर्ष की आयु तक, स्थायी क्रंतक दांतों के क्रमिक उद्भव और उनके घिसाव के आधार पर पशु की आयु का अनुमान काफी हद तक सही लगाया जा सकता है। हालांकि, दांत निकलने की अवस्था और घिसाव की दर नस्ल, पोषण, स्वास्थ्य और प्रबंधन पद्धतियों पर निर्भर करती है, इसलिए इसे अन्य सहायक संकेतों के साथ मिलाकर इनका परीक्षण करना उचित होता है। इस विधि का सही उपयोग पशुपालकों को न केवल धोखाधड़ी से बचा सकता है, बल्कि उन्हें बेहतर प्रजनन और उत्पादकता प्रबंधन के लिए सही निर्णय लेने में भी सक्षम बनाता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।