भारत में कृषि-ऊष्मायन केंद्र: अन्नदाता के सशक्तिकरण का नया युग

53 / 90

लेखक

  • रिन्नी सिंह Scientific Officer, Uttar Pradesh Council of Agricultural Research, Lucknow
  • हिमांशु तिवारी Technical Secretary to DG, Uttar Pradesh Council of Agricultural Research

##semicolon##

कृषि-ऊष्मायन केंद्र, कृषि-उद्यमिता , अन्नदाता सशक्तिकरण

सार

‘‘भारत के आर्थिक और भौगोलिक परिदृश्य में कृषि एक आधारभूत स्तंभ है, जो न केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत भी है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि के बावजूद, भारतीय कृषि क्षेत्र एक गहरे संरचनात्मक विरोधाभास का सामना कर रहा है। सांख्यिकीय आंकड़ों में कृषि उत्पादन नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन वास्तविक उत्पादक यानी किसानों की व्यक्तिगत समृद्धि अब भी एक चुनौती बनी हुई है। भारत के लगभग 85-90 प्रतिशत कृषि कार्यबल में छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत और उच्च उत्पादकता के बाद भी कम लाभ के चक्र में फंसे हुए हैं।
इस स्थिति के निवारण और ‘अन्नदाता‘ को ‘उद्यमी‘ के रूप में बदलने के लिए देशभर में कृषि-ऊष्मायन केंद्रों की स्थापना एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। ये केंद्र न केवल आधुनिक तकनीक और नवाचार को खेतों तक पहुँचाते हैं, बल्कि स्टार्टअप्स के माध्यम से किसानों को बाजार, मूल्य संवर्धन और बेहतर लाभ प्राप्त करने के अवसर भी प्रदान करते हैं। अब समय आ गया है कि हम केवल उत्पादन पर नहीं, बल्कि कृषि-उद्यमिता के माध्यम से किसानों की आय और टिकाऊ भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। 

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.authorBiography##

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    वर्तमान में, वैज्ञानिक अधिकारी, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR), लखनऊ।

    • समन्वयक: उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम

    • समन्वयक: इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT), हैदराबाद के सहयोग से उत्तर प्रदेश राज्य में संचालित अनुसंधान कार्य

    • समन्वयक: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत PMKVY 4.0 परियोजना

    • समन्वयक: UPCAR में कृषि इन्क्यूबेशन केंद्र (Agricultural Incubation Centre) की स्थापना

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-04-13