दाल के प्रमुख भंडारण कीट, पल्स बीटल (भृंग) का एकीकृत प्रबंधन
54 / 77सार
दाल के प्रमुख भंडारण कीट, पल्स बीटल (भृंग), दालों के भंडारण में एक बड़ी समस्या बन गुणवत्ता घटती है और भंडारण के दौरान काफी नुकसान होता है। पल्स बीटल का नियंत्रण करने के लिए एकीकृत प्रबंधन (IPM) एक प्रभावी तरीका माना जाता है, जिसमें रासायनिक, जैविक और भौतिक उपायों का संयोजन किया जाता है। इस अध्ययन में पल्स बीटल के नियंत्रण के विभिन्न उपायों का परीक्षण किया गया, जैसे कि दालों की सही तरीके से भंडारण करना, कीटों की निगरानी रखना और प्राकृतिक शत्रुओं का उपयोग करना। इसके साथ ही, रासायनिक कीटनाशकों के साथ जैविक उपायों का भी उपयोग किया गया, जैसे – परजीवी कीटों का इस्तेमाल। परिणामस्वरूप, एकीकृत प्रबंधन से पल्स बीटल के नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी व साथ ही यह पर्यावरण और आर्थिक दृष्टि से लाभ कारी साबित होगा। इस अध्ययन के परिणाम दालों के भंडारण में पल्स बीटल के प्रभावी नियंत्रण के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।