जलवायु परिवर्तन, रोग प्रतिरोध और लैंगिक न्याय से कृषि का पुनरावलोकन
33 / 64सार
जलवायु परिवर्तन ने कृषि की पारंपरिक स्थिरता को गहराई से प्रभावित किया है और इसे नई चुनौतियों के सामने खड़ा कर दिया है। वैश्विक तापमान में वृद्धि, बढ़ती आर्द्रता और अनिश्चित वर्षा चक्रों के कारण रोगजनकों की प्रकृति, उनकी सक्रियता अवधि, प्रसार क्षमता और रोगजनकता में गंभीर बदलाव दर्ज किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप पफसल रोगों की तीव्रता और संक्रमण दर बढ़ रही है, जिससे उपज, गुणवत्ता और कृषि आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और खेत संचालन से जुड़े कार्यों पर भी दिखाई दे रहा है। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। बदलती जलवायु के कारण उनके श्रम, स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन संबंधी दबाव में भी वृद्धि हुई है। यह लेख कृषि रोग प्रबंधन को समावेशी, लैंगिक-संवेदनशील और अंतःविषय दृष्टिकोण से समझने और प्रभावी समाधान की दिशा में प्रयास करने पर बल देता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।