भारत विस्तार-डिजिटल कृषि का नया आयाम
53 / 73##semicolon##
स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म ##common.commaListSeparator## भारत-विस्तारः##common.commaListSeparator## कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ##common.commaListSeparator## सैटेलाइटसार
भारत -विस्तार एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित, बहुभाषी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे वर्ष 2026 में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सलाह और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच देना है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग संस्थानों जैसे मौसम विभाग ;प्डक्द्ध , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मंडी जानकारी प्रणाली ;।हडंताछमजद्ध और एग्री-स्टैक की जानकारी को एक जगह जोड़ता है, ताकि किसानों को सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके। किसान इसे मोबाइल ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। इसमें “भारती” नाम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहायक है, जो किसानों को आवाज और लिखकर दोनों तरीकों से उनकी भाषा में मदद करती है। यह किसान की लोकेशन के आधार पर व्यक्तिगत सलाह देती है और सरकारी योजनाओं की जानकारी व स्थिति भी बताती है।इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य, ऋण सुविधा, सिंचाई सहायता और अन्य योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलती है। इससे किसानों को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका समय व मेहनत बचती है। पहले के सिस्टम की तुलना में यह ज्यादा आधुनिक है, क्योंकि इसमें किसान सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं। हालांकि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि किसानों को इसकी जानकारी कितनी है, डेटा कितना सही है और गांव स्तर पर काम करने वाले कृषि अधिकारियों से कितना सहयोग मिलता है। फिर भी, भारत-विस्तार खेती को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दिखाता है कि नई तकनीक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के जरिए किसानों को बेहतर सलाह देकर उनकी खेती के फैसलों को और मजबूत बनाया जा सकता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।