बकरीपालन से आदिवासी कृषकों का उत्थान

25 / 23

लेखक

  • पी. मूवेंथन वरिष्ठ वैज्ञानिक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरोंडा, रायपुर (छत्तीसगढ)
  • हेमप्रकाश वर्मा यंग प्रोफेशनल, भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरोंडा, रायपुर
  • सुमन सिंह सीनियर रिसर्च फैलो, भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरोंडा, रायपुर

सार

बकरी को भारत में ‘गरीबों की गाय’ के नाम से भी जाना जाता है। लघु एवं सीमांत क्षेत्रों के किसानों की आजीविका में बकरीपालन का बहुत बड़ा योगदान है। बकरियां बहुमुखी पशु हैं, जो दूध, मांस, फाइबर और खाद प्रदान करती हैं। बकरी उत्पादन में 148.88 मिलियन से अधिक की आबादी के साथ भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है, जो वैश्विक आबादी का 13.39 प्रतिशत है। हमारा देश बकरी के मांस उत्पादन में भी दूसरे स्थान पर है, जो सकल घरेलू उत्पाद में 8 प्रतिशत का योगदान देता है और 4 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को रोजगार प्रदान करता है। लघु और सीमांत किसानों के लिए बकरीपालन एक लाभदायक उद्यम है। इसमें बहुत कम निवेश की आवश्यकता होती है और यह गाय या भैंस पालन का एक लाभदायक विकल्प हो सकता है। बकरियों को दूध और मांस के लिए पाला जाता है, जो भूमिहीन, लघु और सीमांत किसानों की अर्थव्यवस्था और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-10-01