जैव उर्वरकों से बढ़ाएं मृदा एवं फसल स्वास्थ्य

26 / 32

लेखक

  • रुपेश कुमार मीना सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय-334006 (राजस्थान)
  • अमर सिंह गोदारा सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय-334006 (राजस्थान)
  • वाई. के. सिंह सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय-334006 (राजस्थान)
  • अमीत कुमावत सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय-334006 (राजस्थान)

सार

भारत की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। अधिक उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 1970 के दशक में हरित क्रांति की शुरुआत हुई। इसमें रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहन मिला। तब से लेकर वर्तमान तक कृषि में सघन खेती के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों एवं अन्य रसायनों का प्रयोग निरंतर बढ़ता गया है। मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ-साथ इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आए हैं, जैसे मृदा में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा में कमी, मृदा की क्षारीयता में वृद्धि, मृदा की उर्वराशक्ति में कमी तथा रसायनों के अवशेषों के कारण मृदा, जल एवं वायु प्रदूषण में वृद्धि आदि। अतः रासायनिक उर्वरकों एवं रसायनों के इन प्रभावों को देखते हुए, इनके एक सुरक्षित, सस्ते एवं पर्यावरण-अनुकूल वैकल्पिक स्रोत के रूप में जैव उर्वरकों का उपयोग एक उत्तम विकल्प है। जैव उर्वरक मृदा की जैविक गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित उपयोग से सतत कृषि प्रणाली को प्रोत्साहन मिलता है और साथ ही पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-10-01