पत्तों और कृषि अपशिष्ट से बने जैव-अपघटनीय बर्तन
27 / 23सार
आज जब प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है, ऐसे में जैव-अपघटनीय बर्तन (बायोडिग्रेडेबल कटलरी) एक नई उम्मीद लेकर आए हैं। विशेष रूप से पत्तों, कृषि अपशिष्ट और कृषि उप-उत्पादों से बने ये पर्यावरण अनुकूल बर्तन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी पुनर्जीवित कर रहे हैं। शादी-ब्याह, धार्मिक समारोह, पारिवारिक भोज और सामुदायिक आयोजनों में इनका उपयोग एक नई शुरुआत की तरह है। वहीं 20 से 30 वर्ष पहले लोग बर्तनों के रूप में केले के पत्ते, पलाश के पत्ते, साल और सागौन (टीक) के पत्ते, कमल के पत्ते और विभिन्न हरे पत्तों का उपयोग किया करते थे। इन पत्तों से बनी थालियां और दोने, जिन्हें सुखाकर और आकार देकर तैयार किया जाता था। पारंपरिक रूप से प्रत्येक मौसम में उपयोग में लाए जाते थे और इनका व्यापक रूप से उपयोग होता था। पत्तों से बने बर्तन पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होते थे और उपयोग के बाद आसानी से जैविक रूप से नष्ट हो जाते थे। उस समय यह प्रथा न केवल व्यावहारिक थी, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती थी। पत्तों से बने बर्तनों का उपयोग पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। ये पूरी तरह जैविक होते हैं और उपयोग के बाद आसानी से नष्ट हो जाते हैं। इससे प्रदूषण नहीं फैलता। इनका उत्पादन स्थानीय स्तर पर किया जा सकता है, जिसमें ग्रामीणों एवं युवा वर्ग के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।