सोयाबीन की बहुगुणी प्रजाति-वीएल सोया 99

31 / 20

लेखक

  • अनुराधा भारतीय भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 (उत्तराखण्ड)
  • जे.पी. आदित्य भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 (उत्तराखण्ड)
  • शेर सिंह भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 (उत्तराखण्ड)
  • के.के. मिश्रा भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 (उत्तराखण्ड)
  • निधि सिंह भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 (उत्तराखण्ड)

सार

सोयाबीन (ग्लाइसिन मैक्स) एक प्रमुख तिलहनी फसल है, जिसकी उपयोगिता विश्वभर में खाद्य तेल उत्पादन एवं प्रोटीन आहार के रूप में दिनों-दिन बढ़ रही है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के दौर में, खाद्य तेल एवं प्रोटीनयुक्त आहार की बढ़ती मांग को पूर्ण करने हेतु सोयाबीन की बहुगुणी उन्नत प्रजातियों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। सोयाबीन की उच्च उत्पादकता, रोग प्रतिरोधकता, जलवायु सहिष्णुता और बेहतर पोषण गुणवत्तायुक्त बहु-लाक्षणिक किस्में आधुनिक कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा सोयाबीन की उच्च उपज देने वाली प्रजाति ‘वीएल सोया 99’ का विकास किया गया है, जो पीला मोजैक, फलीबेधक एवं मण्डुकाक्ष पर्ण चित्ती जैसे प्रमुख रोगों के लिए प्रतिरोधी है। इस प्रकार आनुवंशिक रूप से पफसल सुरक्षा में बढ़ोतरी, सोयाबीन के उत्पादन में स्थिरता एवं व्यापक अनुकूलन क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उच्च उपज क्षमता के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त तेल की अधिक मात्रा, अधिक दूध, टोफू उत्पादन तथा उत्कृष्ट कृषि गुणों से सम्पन्न बहु-लाक्षणिक सोयाबीन प्रजाति ‘वीएल सोया 99’ का विकास, विस्तार एवं मूल्यवर्धित उत्पादों में उपयोग दीर्घकालिक कृषि सुधार और खाद्य सुरक्षा एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली के लिए लाभकारी है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-08-01