आधुनिक कृषि में उपयोगी ऊर्ध्वाधर खेती
21 / 18सार
ऊर्ध्वाधर खेती एक नवाचार प्रणाली है, जो सीमित भूमि और बढ़ती खाद्य मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। इसमें विभिन्न तकनीकों जैसे-हाइड्रोपोनिक्स, एरोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स का उपयोग कर मृदा रहित पौधे उगाए जाते हैं। यह विधि नियंत्रित पर्यावरण प्रणाली में काम करती है, जहां तापमान, आर्द्रता, जल और पोषक तत्वों को नियंत्रित किया जाता है। ऊर्ध्वाधर खेती से जल का उपयोग 90 प्रतिशत तक कम होता है। इसका उत्पादन वर्षभर संभव होता है, जिससे शहरी क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति को बढ़ावा मिलता है। इसमें कृत्रिम रोशनी, जलवायु नियंत्राण और स्वचालन तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जिससे उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, उच्च प्रारंभिक निवेश और ऊर्जा खपत कुछ समस्याएं हैं। तकनीकी प्रगति और सस्ती ऊर्जा के साथ यह प्रणाली भविष्य में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित कर सकती है। भारत जैसे विकासशील देशों में, जहां भूमि सीमित है, ऊर्ध्वाधर खेती एक महत्वपूर्ण समाधान साबित हो सकती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।