कृषि उपकरणों से उत्पादकता में सुधार

25 / 23

लेखक

  • राजीव कुमार कृषि अभियांत्रिकी संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  • आदर्श कुमार कृषि अभियांत्रिकी संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  • एच एल कुशवाह भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर

सार

वर्तमान में प्रत्येक काम की क्षमता और कुशलता के लिए मशीन और उपकरणों का उपयोग महत्वपूर्ण हो गया है। कृषि में अनाज के उत्पादन के लिए पौधों/बीजों को बोने से फसल कटाई तक बहुत श्रम और लागत की आवश्यकता होती है। मृदा, पानी, बीज, खाद, कीटनाशक और मानव श्रम जैसी सभी उपयोगी सामग्री को सही समय पर, उन्नत प्रकार से और उचित मात्रा में उपयोग करने के लिए अब कृषि उपकरण अनिवार्य हो गए हैं। इन सभी कार्यों को मशीनों की सहायता से पूर्ण करना ‘कृषि यांत्रिकीकरण’ कहलाता है। कृषि कार्यों को पूरा करने के लिए मानव श्रम/उपकरण की आवश्यकता होती है, जैसे कि मृदा को बीज/पौधों द्वारा अनुकूल वातावरण तैयार करना, बीजों की सही समय पर बोना और सही समय पर और सही मात्रा में सिंचाई करना। इन सभी कार्यों को कृषि उपकरण द्वारा करने से लागत में कमी और समय की बचत होती है। भावी परिदृश्य देखते हुए यह अनुमान है कि कृषि यांत्रिकीकरण का उपयोग 40-50 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत तक हो जाएगा। शारीरिक श्रम पर निर्भरता को कम करके कृषि की कुशलता और उत्पादकता में सुधार, कृषि यांत्रिकीकरण से ही संभव है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-08-01