श्रीअन्न की कृषि में भूमिका
24 / 20सार
भारत एक प्रमुख श्रीअन्न पफसल उत्पादक देश है। श्रीअन्न फसलांे में कोदो, कुटकी एवं सांवा भारत में ही सामान्यता उगाए जाते हैं। ये फसलें साधारणतया घास प्रजाति के सी-गु्रप के पौधे हैं, जो गर्म मौसम में उगते हैं। देश में इनका उत्पादन समुद्र तल से लेकर लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई तक होता है। भारत में 21-22 लाख हैक्टर क्षेत्र में श्रीअन्न फसलों का उत्पादन किया जाता है। ये फसलें विभिन्न तरह की जलवायु एवं भूमि में उगाई जाती हैं। इन पफसलों का उत्पादन पारंपरिक तरीकों से किया जाता रहा है इसीलिए इनकी उत्पादकता 500 कि.ग्रा. प्रति हैक्टर से लेकर 1000 कि.ग्रा. प्रति हैक्टर है। इन फसलों में सबसे अधिक उत्पादकता रागी (1200 कि.ग्रा प्रति हैक्टर) की है। श्रीअन्न फसलें आदि काल से विभिन्न तरह के जलवायु प्रक्षेत्रों में सबसे आसानी से उत्पादित होने वाली फसलें रही हैं। सूखे अथवा विपरीत परिस्थितियों में भी इन फसलों से दूसरी अन्य फसलों की तुलना में बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। ये फसलें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इस कारण पिछले एक दशक में इन फसलों की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। इन फसलों में ज्वार एवं बाजरा को प्रमुख पफसल एवं अन्य फसलों को लघु अनाज के रूप में परिभाषित किया जाता है। स्वास्थ्य समृद्धि के अलावा श्रीअन्न फसलों का उत्पादन पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन फसलों को रासायनिक खाद की जरूरत कम होती है। श्रीअन्न खाद्य सुरक्षा और कुपोषण को दूर करने में मदद करते हैं। सरकार ने इनके महत्व को समझते हुए इन्हें ‘सुपर फूड’ के रूप में बढ़ावा दिया है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।