नदी प्रणाली में परिवर्तन के प्रभाव
23 / 18सार
मानव विकास के प्रारंभिक चरण में नदी और पर्यावरण के साथ संतुलन बनाते हुए कृषि के लिए नदी धाराओं के प्रवाह को मोड़ने के प्रयास किए गए थे। वर्तमान में, मानव आवश्यकताओं के लिए जलधारा मार्ग में अत्यधिक बदलाव के कारण कई भारतीय नदियों का अस्तित्व आज संकट में है। भारत सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश जल संकट से जूझ रहा है, जिससे लाखों लोगों का जीवन और आजीविका संकट में हैं। जल सुरक्षा किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि, विकास और राजनीतिक स्थिरता को नियंत्रित करती है तथा जल आपूर्ति में अवरोध के कारण नदी घाटियों पर निर्भर लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित होती है। नदियों और इनकी सहायक नदियों पर अत्यधिक बांध और बैराज के निर्माण से इनमें जल प्रवाह कम हो जाता है, जिससे इनके पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है (गंगा बेसिन में 942 बैराज और बांध बनाए गए हैं)। इन बैराज और बांध के कारण प्रायद्वीपीय नदियों की स्थिति और भी चिंताजनक है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।