नेमाटोड का मृदा पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव
23 / 18सार
मृदा स्वास्थ्य का तात्पर्य है कि मिट्टी इतनी अच्छी हो कि उसमे पौधे ठीक से उग सकें, पर्यावरण संतुलित रहे और पौधों एवं पशुओं का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहे। इसके लिए मृदा को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने, जलधारण क्षमता और मृदा की उर्वराशक्ति को बनाये रखने की जरूरत होती है। नेमाटोड या राउंडवर्म बहुत छोटे जीव होते हैं, जो मृदा में रहते हैं। ये धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने जीवों में से एक हैं। इनका शरीर एक सिर और एक पूंछ वाला होता है। इनके शरीर में केंद्रीय तंत्रिका एवं प्रजनन प्रणाली भी होती है। नेमाटोड को उनकी आहार प्राथमिकताओं के आधार पर पादप भक्षक, जीवाणु भक्षक, कवक भक्षक, शैवाल भक्षक, पशु शिकारी और सर्वभक्षी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। प्रबंधित प्रणालियों में कई लाभकारी नेमाटोड जैविक कीट नियंत्रक के रूप में कार्य करते हैं, जबकि अन्य प्राकृतिक पारिस्थितिकी और मिट्टी के पोषक चक्र को बनाए रखते हैं। विभिन्न पोषी स्तरों पर मृदा खाद्य जाल में विभिन्न सूत्रकृमि की भूमिका होती है। सतही मिट्टी के क्षितिज में नेमाटोड की सांद्रता सबसे अधिक है। नेमाटोड, मृदा में पोषक चक्र को बनाये रखने में मदद करते हैं। ये नाइट्रोजन एवं विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को मृदा में संचारित करते हैं। इससे पौधों की बेहतर वृद्धि होती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।