गन्ना-मक्का अंतःफसल प्रणाली
26 / 21सार
भारत में गन्ने की एकल खेती अकुशल संसाधन उपयोग और विलंबित आर्थिक लाभ जैसी चुनौतियां प्रस्तुत करती है। इनसे निपटने के लिए, गन्ना-मक्का अंतःपफसल प्रणाली एक स्थायी समाधान प्रदान करती है, जो संसाधन दक्षता और किसान की आय को बढ़ाने में सहायक है। यह प्रणाली गन्ने की प्रारंभिक धीमी वृद्धि अवधि का उपयोग करते हुए फसल मक्का के छोटे विकास चक्र का लाभ उठाती है और भूमि तथा जल उपयोग में सुधार करती है। इसके अलावा, यह भारत में दोहरी-फीड डिस्टिलरी के लिए पफीडस्टॉक के रूप में मक्का अनाज प्रदान करके बायोएथेनॉल उत्पादन के लिए भी उपयोगी है। हाल ही में खेतों पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ना-मक्का अंतःफसल ने गन्ने की एकल फसल (150 टन/हैक्टर) की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक गन्ना समतुल्य उपज प्राप्त की। इसके साथ ही गन्ने की एकल फसल की तुलना में शुद्ध लाभ में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस प्रकार, गन्ना-मक्का अंतःफसल प्रणाली खेत की लाभप्रदता, संसाधन उपयोग दक्षता को बढ़ाने एवं स्थायी कृषि और बायोएथेनॉल उत्पादन में योगदान करने के लिए एक व्यवहार्य रणनीति प्रस्तुत करती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।