अगस्त के मुख्य कृषि कार्य
24 / 19सार
अगस्त अर्थात् श्रावण-भाद्रपद का माह खरीफ पफसलों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि मानसून या खरीपफ फसलों की खेती का देश के खाद्यान्न उत्पादन में आधे से भी अधिक का योगदान है। ये सभी फसलें मानसून के आगमन पर निर्भर करती हैं। अतः सघन खेती के उन्नत उपायों के अलावा बारानी खेती का उचित प्रबंधन करना बहुत ही आवश्यक है। इसके अन्तर्गत खरीफ फसलों जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, ग्वार, मोठ, तिल आदि फसलों की बुआई के लिए कम सिंचाई वाली उन्नत प्रजातियों का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उचित समय पर बुआई, क्रांतिक अवस्थाओं पर सिंचाई, बूंद-बूंद पानी का दक्ष उपयोग, पूसा हाइड्रोजैल प्रयोग द्वारा कम पानी में फसल प्रबंधन, वाष्पीकरण कम करने हेतु पलवारों का प्रयोग आदि कृषि क्रियायें वर्षा आधारित क्षेत्रों में फसल उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हैं। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर इस अंक में खरीपफ फसलों-अरहर, मूंग, उड़द, मूंगपफली, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी, धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, गन्ना और चारा एवं सब्जी फसलों (कद्दूवर्गीय, भिण्डी, बैंगन, मिर्च, परवल, टमाटर, हरी प्याज, गाजर, बेबीकॉर्न, मिर्च, ग्वार, पालक, अगेती मूली, पफूलगोभी और बंदगोभी) के उत्पादन की आधुनिक तकनीक एवं उन्नत सस्य विधियां जैसे सामयिक विषयों को सम्मिलित किया गया है। यह समय बागवानी (अमरूद, आम, कटहल, आंवला, पपीता, केला, नीबू, बेर, जामुन, लीची, आंवला) एवं पुष्प (गुलाब, रजनीगंधा, ग्लैडियोलस) फसलों की खड़ी फसल में भी सस्य प्रबंधन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर फसल की उत्तम बढ़वार और उपज को सुनिश्चित करता है। किसान इस समय क्या कार्य करें जिससे उन्हें अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हों, इसका विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।