बहुवर्षीय नेपियर घास का सफल उत्पादन
32 / 22सार
आदिकाल से ही कृषि के साथ पशुपालन का बराबरी का नाता रहा है। पुराने समय में पशुओं के लिए हरा चारा बहुतायत में उपलब्ध रहता था। आज से 50-60 वर्ष पहले गोचर, ओरण, चरागाह और पहाड़ी क्षेत्र में पशुओं के लिए वर्षभर हरा चारा उपलब्ध रहता था। उस समय 6-7 माह तक अच्छी एवं लगातार वर्षा भी होती रहती थी। पशुओं की संख्या अधिक, मानव की संख्या कम, उपलब्ध भूमि पर फसलों की खेती कम, मनुष्य की आजीविका का अधिकतर भाग जंगल, पशुओं आदि से पूरा हो जाता था। चारे की कमी तो विशेषकर पिछले 10-15 वर्षों से अधिक हो रही है, जब से अकाल पड़ने शुरू हुए। इस चारे की कमी को पूरा करने के लिए किसान के पास चारे के रूप में ज्वार, बाजरा, मक्का, रिजका आदि हैं। इस समय रिजका, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि चारा फसलें आमतौर पर किसानों द्वारा उगाई जाती हैं। इसमें ज्वार, बाजरा तथा मक्का की वर्ष में 2-3 बार बुआई करनी पड़ती है। ऐसा करने पर भी किसानों को वर्षभर लगातार हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पाता है। इस प्रकार की चारा फसलें लगाने से किसानों को बीच-बीच में महीने या 2 महीने पशुओं को बिना हरे चारे के ही रखना पड़ता है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है एवं दूध की उत्पादन क्षमता घट जाती है। इसके साथ ही चारा उत्पादन लागत भी काफी अधिक आती है। किसान हरे चारे के लिए बहुवर्षीय-बहुकटाई वाली नेपियर या हाथी घास लगा सकते हैं। नेपियर घास किसान की चारा समस्या का समाधान कर सकती है। इस घास में 8.7 से 10.2 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन, 28 से 30.5 प्रतिशत क्रूड फाइबर तथा 10 से 11.5 प्रतिशत राख शुष्क पदार्थ के आधार पर पाई जाती है, जो इसे स्वादिष्ट, रसयुक्त, कोमल एवं अच्छी उपज के साथ ही वर्ष दर वर्ष हरे चारे की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।