सिंचाई जल का परीक्षण एवं प्रबंधन
22 / 21सार
जल प्रकृति की अमूल्य देन है। मनुष्य ही नहीं पेड़-पौधे, पशु-पक्षी कोई भी पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। जल के बिना तो पूरी वनस्पति ही समाप्त हो जाएगी। कृषि विकास किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड है। सघन फसल उत्पादन में पानी एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण घटक है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। सिंचाई के पानी की गुणवत्ता एवं उसका संघटन पफसल की सफलता को बहुत हद तक प्रभावित करता है। सिंचाई के लिए जल स्रोत की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए सिंचाई के पानी का परीक्षण करना महत्वपूर्ण है। प्रायः किसान जमीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को जानने के लिए अपने खेत की मृदा का परीक्षण तो करवाते हैं, किंतु पानी का परीक्षण करवाने की जरूरत महसूस नहीं करते। इसका दुष्परिणाम यह होता है कि वे पानी की गुणवत्ता के आधार पर पफसलों का चयन नहीं कर पाते और फसल को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक देने के बाद भी उन्हें अच्छी पैदावार नहीं मिलती। अतः किसान फसल की बीजाई एवं बाग लगाने से पहले खेत की मृदा का परीक्षण करवाने के साथ ही पानी का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवायें एवं इसके आधार पर उपयुक्त फसलें बोयें।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।