पुनर्योजी कृषि के लिए मशीनीकरण
24 / 20सार
पुनर्योजी कृषि एक ऐसी टिकाऊ कृषि प(ति है, जो मृदा की उर्वरता, जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देती है। इसका उद्देश्य केवल फसल उत्पादन ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र का पुनर्निर्माण और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इसमें आवरण फसलों, फसल चक्रीकरण, कंपोस्टिंग और न्यूनतम जुताई जैसी तकनीकों का उपयोग होता है। यह कृषि पद्धति रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर मृदा और पर्यावरण की रक्षा करती है। जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायक यह प्रणाली, किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभ और स्थायित्व सुनिश्चित करती है। पुनर्योजी कृषि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करते हुए कृषि उत्पादन को बढ़ाने की एक उन्नत पद्धति है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मशीनीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। मशीनीकरण से न केवल श्रम की बचत होती है, बल्कि मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने, जल का कुशल उपयोग करने और कार्बन उत्सर्जन को घटाने में भी यह सहायक है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।