सतत कृषि हेतु प्राकृतिक खेती
24 / 23सार
प्राकृतिक खेती एक ऐसी कृषि पद्धति है, जो बिना रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के, पूरी तरह देसी एवं प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित होती है। यह पद्धति न केवल मृदा की उर्वरता और जीवंतता को बनाए रखती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। देसी गाय से प्राप्त जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत इसके प्रमुख घटक हैं। प्राकृतिक खेती उत्पादन लागत को घटाकर कृषकों की आय में वृद्धि करती है तथा सतत कृषि विकास को प्रोत्साहित करती है। हरित क्रांति के दौरान रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा विभिन्न नई कृषि तकनीकों को अपनाकर फसल उत्पादन में भारी वृद्धि हुई, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। समय के साथ-साथ इसके दुष्प्रभाव भी दिखने लगे। अधिक मात्रा में उर्वरकों और रसायनों के उपयोग से मृदा की उर्वर क्षमता कम होने लगी तथा पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ने लगा। ऐसे में ऐसी कृषि प्रणाली की आवश्यकता है, जो कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ कृषि लागत को भी कम कर सके। साथ ही वह प्रणाली मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल हो। ऐसे में प्राकृतिक खेती इसका एक टिकाऊ और बेहतरीन विकल्प है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।