कृत्रिम बुद्धिमत्ता से कृषि में क्रांतिकारी परिवर्तन

24 / 20

लेखक

  • शिंदे धीरज वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, बारामती (महाराष्ट्र)

सार

बढ़ते वैश्विक तापमान (ग्लोबल वॉर्मिंग) के कारण वातावरण में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि ऋतुओं में अचानक परिवर्तन हो रहा है। इसके साथ ही बढ़ती जनसंख्या, लगातार घटती हुई भूमि की उत्पादकता, फसलों पर आने वाले रोग, श्रमिकों की कमी और कृषि उत्पादों की बाजार में मिलने वाली कीमतें ये सभी चुनौतियां आज की स्थिति में कृषि को किसानों के लिए लाभदायक नहीं बनने दे रही हैं। भारत जैसे विकासशील देश, जहां विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या है, जिसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। यहां बुआई से लेकर कटाई तक किसानों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए आध्ुनिक समाधन के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रयोग एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभर रहा है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-07-01