रेनबो ट्राउट में प्रमुख रोगों का निदान
28 / 20सार
देशभर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना जैसी योजनाओं द्वारा वर्तमान में शीतजल मछली पालन को विभिन्न कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ों के बहते जल के लिए अनुकूल, उच्च बाजार भाव एवं उपयोगी पोषक तत्वों से भरपूर मत्स्य प्रजातियों में रेनबो ट्राउट (ओंकोरिंकस माइकिस) एक प्रमुख प्रजाति है। पर्वतीय क्षेत्रों में बहते हुए उच्च ऑक्सीजन युक्त (7.0 मि.ग्रा./लीटर) साफ जल में जिसका तापमान 0-21 डिग्री सेल्सियस तक रहता हो, यह प्रजाति आसानी से पाली जा सकती है। ट्राउट मछली मांसाहारी प्रकृति की है, अतः आहार में प्रोटीन की 40-45 प्रतिशत से अधिक मात्रा दी जाती है। इसकी बढ़वार सामान्यतः पहले वर्ष में 200-600 ग्राम, द्वितीय वर्ष में 600-1000 ग्राम तथा तृतीय वर्ष में 1000-2000 ग्राम तक हो जाती है। नर मछली द्वितीय वर्ष में लैंगिक परिपक्वता प्राप्त कर लेती है, जबकि मादा मछली तृतीय वर्ष के बाद ही अण्डे देती है। किसी भी प्रजाति के पालन एवं उसके स्वास्थ्य प्रबंधन को जानने हेतु उस प्रजाति की जैविकी एवं पालन तंत्र के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। इससे उत्पादन में वृद्धि एवं रोगों का प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। इसी प्रकार रेनबो ट्राउट प्रजाति भी कई संक्रमण रोगों से प्रभावित होती है, जिसका सीधा प्रभाव उत्पादन पर पड़ता है। अतः रोगों का उचित समय पर निदान अति आवश्यक है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।