कृषि में सुदूर संवेदन प्रणाली का अनुप्रयोग

16 / 18

लेखक

  • अचिन कुमार सहायक प्राध्यापक सह कनिष्ठ वैज्ञानिक (मृदा एवं कृषि रसायन विज्ञान विभाग), नालंदा उद्यान कॉलेज नूरसराय, नालंदा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, साबौर, भागलपुर (बिहार)
  • राजीव पदभूषण सहायक प्राध्यापक सह कनिष्ठ वैज्ञानिक (मृदा एवं कृषि रसायन विज्ञान विभाग), नालंदा उद्यान कॉलेज नूरसराय, नालंदा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, साबौर, भागलपुर (बिहार)

सार

वर्ष 2050 तक, विश्व की जनसंख्या 10 अरब तथा भारत की 166 करोड़ के लगभग होने की उम्मीद है। इस बढ़ती जनसंख्या की खाद्य मांग को पूरा करने के लिए भारत को वर्तमान 252 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2050 तक 333 मिलियन टन आहार का उत्पादन करने की आवश्यकता होगी। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में सुविज्ञ निर्णय लेने हेतु कृषि पर समयबद्ध सूचना की उपलब्धता अति आवश्यक है। हाल की तकनीकी प्रगति ने हमारे लिए दुनिया की आबादी को खिलाने के लिए कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करना संभव बना दिया है। भारत, विश्व के कुछ देशों में से एक है, जो फसल उत्पादन के नियमित नवीनीकरण आंकड़े तैयार करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और भू-आधारित अवलोकनों का उपयोग कर दीर्घकालिक कृषि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सूचना प्रदान करता है। डिजिटल प्रौद्योगिकियों में प्रगति के कारण चौथी कृषि क्रांति शुरू हो गई है। अभी भी कई बाधाओं को दूर करना बाकी है, जिनमें फसल भूमि की कमी, जल आपूर्ति में कमी और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। स्थायी कृषि प्रबंधन के लिए सुदूर संवेदन, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, भौगोलिक सूचना प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्प्यूटेशनल सिस्टम, उपग्रह, विमान, ड्रोन और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग कर उन्हें मानचित्रों और गैर-विजुअलाइज्ड डेटा से जोड़कर लक्षित लक्ष्य निर्धारित किया जाना आवश्यक है। इसके परिणामस्वरूप स्थलाकृति, मृदा के प्रकार, उर्वरक, फसल की स्थिति, स्वास्थ्य और अन्य विषयों पर विवरण वाला एक मानचित्र प्राप्त

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-06-01

अंक

खंड

Articles