भूजल संभावित क्षेत्रों की पहचान में उपयोगी जियोइन्फाॅर्मेटिक्स तकनीक
15 / 22सार
वर्तमान परिदृश्य में भूजल एक ऐसा अनमोल स्रोत है, जिसका उपयोग मुख्यतः पीने के पानी, घरेलू कार्य, कृषि, पशुपालन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में बहुतायत में किया जाता है। बीते कुछ दशकों की तुलना में, कृषि क्षेत्र में सिंचाई हेतु भूजल का उपयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है। इसका प्रमुख कारण बढ़ती आबादी की आपूर्ति हेतु सतही जल संग्रहण क्षेत्रों का लगातार कम होना तथा खुले कुंओं का कम उपयोग एवं लुप्त होना है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण एक ही क्षेत्र के अलग-अलग भागों में होने वाली असमान एवं असमय वर्षा भी जलस्तर को प्रभावित करती है। यही कारण है कि कम होता जल स्तर एक चिंताजनक विषय बना हुआ है। यह भूजल प्रत्येक वर्ष, ज्यादातर बारिश से फिर से भर जाता है। यह पुनः पूर्ति प्रत्येक जगह या प्रत्येक वर्ष एक जैसी नहीं होती। इस पानी का दीर्घकालिक रूप से उपयोग करने के लिए, सटीक रूप से यह जानना होगा कि उन क्षेत्रों में कितना भूजल उपलब्ध है, जहां जल स्तर मौसमी रूप से ऊपर-नीचे होता रहता है। साफ जल की दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भूजल एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित हुआ है। इसके लिए स्थान विशेष पर भूजल क्षमता का अध्ययन करने की आवश्यकता है। इसके लिए जियोइन्पफॉर्मेटिक्स तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।