फसलों का लू से बचाव
22 / 19सार
लू एक गर्म और शुष्क हवा होती है, जो विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में उत्तर-पश्चिमी भारत (राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि) के कई हिस्सों में चलती है। यह वातावरण में तापमान के सामान्य से (4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस) अधिक बढ़ जाने के कारण उत्पन्न होती है। यह गर्मियों में अप्रैल से जून के बीच चलती है। यह हवा दिन के समय तेज गति से चलती है और इसके संपर्क में आने से हीट स्ट्रोक (लू लगना), अत्यधिक पसीना आना, पानी की कमी, थकावट, चक्कर आना, बेहोशी आना जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह तीव्र गर्म एवं शुष्क हवा मनुष्य के अलावा फसलों, पेड़ एवं पौधों को भी प्रभावित करती है। यह पत्तियों की झुलसन, फूलों का झड़ना, फल विकास में रुकावट और मृदा में नमी की तेजी से हानि का कारण बनती है। इसमें गेहूं, मक्का, सब्जियां एवं फल फसलें विशेष रूप से प्रभावित होती हैं। इस प्रकार लू का फसलों पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसका उचित प्रबंधन अति आवश्यक है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।