मृदारहित सब्जियों की खेती
81 / 56सार
वैज्ञानिक भाषा में इसे हाइड्रोपोनिक्स अर्थात जलकृषि के नाम से जाना जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति दो ग्रीक शब्दों हाइड्रो तथा पोनोस से मिलकर हुई है। हाइड्रो का मतलब है पानी, जबकि पोनोस का अर्थ है कार्य। सामान्यतः पेड़-पौधे मिट्टी में ही उगाये जाते हैं। पौधे या पफसल उत्पादन के लिये मृदा का होना अत्यन्त आवश्यक है। इस तकनीकी में मृदा का प्रयोग किये बिना पौधों को उगाया जाता है। इस तकनीक में पौधों को पोषक तत्व, जल के द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पौधों को सहारा देने व नमी धारण करने के लिये इसमें नारियल का बुरादा, हाइड्रोकाॅर्न आदि का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया से उगाई गई पफसल कीटनाशक से मुक्त और अधिक पैदावार देने व बेहतर गुणवत्ता वाली होती है। इस बिधि द्वारा टमाटर, मिर्च, खीरा, पालक, स्ट्राॅबेरी, पूफलगोभी, पत्तागोभी, लेट्यूस, ब्रोकली, तुलसी, धनिया आदि सब्जियों की खेती की जा सकती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।