जैविक गुड़ है चीनी का विकल्प

182 / 53

लेखक

  • आयुषी त्रिवेदी भाकृअनुप-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • निर्झरणी नंदेहा भाकृअनुप-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (मध्य प्रदेश)

सार

भारत, विश्व का सबसे बड़ा चीनी और गन्ना उत्पादक देश है। इनके वैश्विक उत्पादन का 70 प्रतिशत से अधिक भारत में किया जाता है, जिसमें 53 प्रतिशत सपेफद चीनी में, 36 प्रतिशत गुड़ और खांडसारी के प्रसंस्करण में प्रयुक्त होता है। इसके अलावा 3 प्रतिशत गन्ने के रस के रूप में और 8 प्रतिशत गन्ने के रूप में चबाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारत, विश्व
का अग्रणी गुड़ उत्पादक देश है और यहां इसके अधिकतम उपयोगकर्ता पाए जाते हैं। गन्ना गुड़ एक प्राकृतिक, पारंपरिक और पौष्टिक मीठा पदार्थ है। यह गन्ने के रस को गाढ़ा करके बनाया जाता है। इसमें गन्ने के रस में पाए जाने वाले सभी खनिज और विटामिन शामिल होते हैं। गुड़ को गन्ने के रस को संघनित करके बनाया जाता है। यह ठोस ब्लाॅकों और दानेदार रूप में आता है। गुड़ और खांडसारी का व्यवसाय लाभदायक होने के साथ और किसानों के हितों को बनाए रखता है। गुड़, पारंपरिक रूप से गन्ना उत्पादकों द्वारा बनाया जाता है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2023-07-04