धान का यांत्रिक प्रत्यारोपण

87 / 68

लेखक

  • हंसराज हंस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना-800014 (बिहार)
  • राकेश कुमार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना-800014 (बिहार)
  • मौसम वर्मा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना-800014 (बिहार)
  • बाल कृष्ण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना-800014 (बिहार)
  • जयपाल सिंह चैधरी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना-800014 (बिहार)

सार

धान का यांत्रिक प्रत्यारोपण कृषि कार्यों में श्रमिकों की कमी से छुटकारा पाने के लिए संभावित विकल्पों में से एक है। धान के एक एकड़ पारंपरिक प्रत्यारोपण में, 8-12 श्रमिकों की आवश्यकता होती है, जबकि यांत्रिक प्रत्यारोपण द्वारा 3 श्रमिकों की सहायता से एक दिन में चार एकड़ तक कार्य किया जा सकता है। हालांकि, ट्रे और मैट पक्ति में धान की नर्सरी उगाने की बोझिल प्रक्रिया में उत्पादकों से प्राप्त खराब प्रतिक्रिया के कारण इसे अपनाने की दर धीमी है। नर्सरी को संभालने और यांत्रिक प्रत्यारोपण की संचालन प्रक्रिया के बारे में कृषकों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने से वर्तमान उपलब्ध यांत्रिक प्रत्यारोपण की दर में वृद्धि होगी। भारतीय परिस्थितियों के लिए कम लागत वाले धान का यांत्रिक प्रत्यारोपण विकसित करने की आवश्यकता है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2023-07-04