सीमित सिंचाई के लिए गेहूं की बेहतर किस्म
119 / 163सार
भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रा में गेहूं ज्यादातर पूरी तरह से सिंचित परिस्थितियों में उगाया जाता है। इस क्षेत्रा में गेहूं की बुआई का उपयुक्त समय अक्टूबर का अंतिम सप्ताह तथा नवंबर का प्रथम सप्ताह है। इस क्षेत्रा के कुछ हिस्सों, जैसे-पंजाब, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के उप-पर्वतीय क्षेत्रा, सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही भूजल का स्तर तेजी से घट रहा है। इस प्रकार उपर्युक्त क्षेत्रों के किसान अपनी गेहूं की पफसल को या तो बारानी परिस्थितियों में या सीमित सिंचाई में बोते हैं। अधिकांश किसान सीमित सिंचाई के अंतर्गत पूर्ण सिंचाई, समय पर बुआई के लिए अनुशंसित गेहूं की किस्मों को ही उगाते हैं। अतीत में सीमित सिंचाई की परिस्थितियों के लिए कुछ किस्मों की सिफारिश की गई है। ये किस्में बहुत अधिक उपज देने वाली नहीं हैं और धीरे-धीरे विभिन्न रोगों और कीटों के लिए अतिसंवेदनशील होती जा रही हैं।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।