वर्तमान कृषि में गौठान की भूमिका

120 / 98

लेखक

  • ओ.पी. सोनवानी सहायक प्राध्यापक, मात्स्यिकी महाविद्यालय (दा. श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय) कवर्धा-491995 (छत्तीसगढ़)
  • हरि प्रसाद मोहले मात्स्यिकी महाविद्यालय (दा. श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय) कवर्धा-491995 (छत्तीसगढ़)
  • बी. नाइटिंगेल देवी मात्स्यिकी महाविद्यालय (दा. श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय) कवर्धा-491995 (छत्तीसगढ़)

सार

छत्तीसगढ़ में जनसंख्या बृद्धि (22.61 प्रतिशत) तेजी से हो रही है, जिसके साथ-साथ प्रति व्यक्ति भूमि उपलब्धता (1.51 हैक्टर) कम होती जा रही है (जनगणना 2011-12)। आधुनिक समय में किसान उत्पादकता बढ़ाने के लिए रासायनिक दवाओं और उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं। इससे धीरे-धीरे मृदा उत्पादकता में लगातार कमी आ रही है। उत्पादन में बहुत अधिक निवेश, फसल में रोगों का उच्च स्तर, मृदा में नमी के स्तर में कमी, मृदा की स्वास्थ्य गुणवत्ता में कमी तथा भूमि की उर्वरता चिंतनीय होती जा रही है। इस प्रकार मृदा गुणवत्ता में हो रही कमी सहित गांव एवं कृषि की कई प्रमुख चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का प्रमुख कारण प्राकृतिक एवं जैव संसाधनों का गांवों में लगातार अनुपयोग माना जा रहा है। बाहरी वस्तुओं पर आधारित होने के कारण मृदा उर्वरता में गिरावट के साथ लगातार खर्चे में बढ़ोतरी हो रही है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2022-11-25