कृषि तथा पशुपालन क्षेत्र में स्टार्टअप्स की सरकारी योजनाएं

150 / 121

लेखक

  • रूपसी तिवारी भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
  • प्रतीक्षा पांडा भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
  • ललिता द्विवेदी भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
  • त्रिवेणी दत्त भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर

सार

भारत नवाचार, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप्स के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस क्षेत्रा में अपने नागरिकों को अनेक अवसर भी प्रदान कर रहा है। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रा में तीसरे स्थान पर है। भारत ने स्टार्टअप्स के क्षेत्रा में इस वर्ष के दौरान 12 से 15 प्रतिशत की लगातार वार्षिक बृद्धि दर्ज की है। भारत में नवाचार केवल कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है। स्टार्टअप्स 56 विविध प्रकार के औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। 29 दिसंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 81 यूनिकाॅर्न हैं, जिनका कुल मूल्य 274.17 अरब डाॅलर है। इनमें से 44 यूनिकाॅर्न केवल 2021 में ही उभरे हैं, जिनका कुल मूल्य 89.17 अरब डाॅलर है। इस तरह वर्ष 2021 देश के लिए एक रिकाॅर्ड वर्ष रहा है। वर्ष 2020 और वर्ष 2019 में क्रमशः 10 और 9 यूनिकाॅर्न थे। भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 58 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवार आजीविका के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर हैं। स्टार्टअप्स ने कृषि क्षेत्रा में विकास तथा नवीनीकरण को अत्यधिक प्रेरित किया है। व्यापक महामारी के बावजूद, एग्रीटेक स्टार्टअप्स ने वर्ष 2020 में 30 सौदों के माध्यम से 152 मिलियन डाॅलर की पफंडिंग (वित्त पोषण) हासिल की है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2022-12-05