पशुजन्य उत्पादों में प्रतिजैविक अवशेषों का नियंत्रण

111 / 70

लेखक

  • गौरी जैरथ भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्राीय केन्द्र, पालमपुर-176061 (हिमाचल प्रदेश)
  • जी. मल भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्राीय केन्द्र, पालमपुर-176061 (हिमाचल प्रदेश)
  • बी. सिंह भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्राीय केन्द्र, पालमपुर-176061 (हिमाचल प्रदेश)
  • देवी गोपीनाथ भाकृअनपु -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्राीय केन्द्र, पालमपुर-176061 (हिमाचल प्रदेश)

सार

पशुओं में प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग, मानव स्वास्थ्य में एक प्रमुख भूमिका निभाता है, क्योंकि प्रतिजैविक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया खाद्य उत्पादों (दूध, मांस एवं अंडा), संपर्क और पर्यावरण के माध्यम से पशुओं और मनुष्यों के बीच संचारित हो सकते हैं। पशुओं में प्रतिजैविक दवाओं का प्रयोग दो स्तर पर होता है। पहला, रोगी पशु के इलाज में, दूसरा उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए। पिछले कुछ दशकों में, पशुओं के विकास में बृद्धि के लिए प्रतिजैविक का व्यापक रूप से उपयोग बतौर विकास प्रोत्साहक/प्रमोटर के रूप में हुआ है। विकास प्रोत्साहक प्रतिजैविक, गोमांस के मवेशियों में 17 प्रतिशत, भेड़ में 10 प्रतिशत, पोल्ट्री में 15 प्रतिशत और शूकर में 15 प्रतिशत आहार दक्षता में सुधार कर सकता है। वर्तमान भारतीय परिस्थितियों में प्रतिजैविक का उपयोग, पशु उत्पादन के लिए औसतन 30 कि.ग्रा./वर्ग कि.मी. है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2022-12-05