सोयाबीन उत्पादन में ऊर्जा खपत
1700 / 161सार
सोयाबीन की खेती पूरे भारत में महत्व रखती है। उत्पादन की दृष्टि से भारत शीर्ष दस सोयाबीन उत्पादक देशों में शामिल है। मध्य प्रदेश जिसे ‘सोया प्रदेश’ कहा जाता है, देश में सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक राज्य है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। इस राज्य के विंध्य पठार क्षेत्रा में सोयाबीन उत्पादन की कृषि ऊर्जा खपत और ऊर्जा उत्पादन का आकलन किया गया। इस तरह का विश्लेषण कृषि के विविध ऊर्जा स्रोतों की खपत की सार्थक तुलना की अनुमति देता है। इससे ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण विश्लेषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुशल निर्णय लेने की सुविधा मिलती है। अध्ययन क्षेत्रा में सोयाबीन का उत्पादन 949 कि.ग्रा. प्रति हैक्टर और अवशेष का उत्पादन 1049 कि.ग्रा. प्रति हैक्टर पाया गया है। सोयाबीन की खेती के लिए कुल ऊर्जा निवेश 10330 मेगाजूल प्रति हैक्टर पाया गया।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।