पौष्टिक अनाज बीज उत्पादन एवं मूल्यवर्द्धन

112 / 121

लेखक

  • जिनु जेकब भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • पी. संजना रेड्डी भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • महेश कुमार भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद

सार

बाजरा एक सूखा सहिष्णु फसल है और इसे बहुत गर्म व शुष्क क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है। भारत में बाजरे की खेती करने वाले प्रमुख राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। इनके द्वारा कुल मिलाकर देश के सकल बाजरे की खेती में 90 प्रतिशत से ज्यादा योगदान दिया जाता है। देश में बाजरे की खेती अधिकांशतः वर्षाकाल (खरीफ), जून-सितंबर में की जाती है। उन्नत कृष्य किस्मों एवं कृषि प्रबंधन कार्यों की कमी के कारण आमतौर पर बाजरा की जीवन-निर्वाह के रूप में खेती करने वाले अधिकांश किसान इसकी उच्च उपज क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं। कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध करवाने हेतु सक्षम बीज उत्पादन कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2023-01-04