सोयाबीन के फायदे अनेक
111 / 52सार
सोयाबीन को गोल्डन बीन के नाम से जाना जाता है। यह कई स्वास्थ्य लाभों के कारण दुनिया में सबसे अधिक खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। शाकाहारी लोग अक्सर प्रोटीन के लिए मांस के स्थान पर सोयाबीन का सेवन करते हैं। यह एक गुणकारी फसल और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है। इसमें लगभग सभी आवश्यक अमीनो अम्ल होते हैं। उच्च प्रोटीन के साथ-साथ, सोयाबीन आवश्यक पोषक तत्वों के अलावा संतृप्त वसा, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड और फाइटोएस्ट्रोजेन से भी समृद्ध है। इसमें कई विटामिन और महत्वपूर्ण खनिज भी होते हैं। इसके बीज में 17 प्रतिशत तेल और 63 प्रतिशत भोज्य पदार्थ पाया जाता है। इसमें 50 प्रतिशत प्रोटीन होता है तथा स्टार्च नहीं होता है, इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें अन्य अनाजों की तुलना में कैल्शियम और फाॅस्पफोरस अधिक होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम
और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।