‘फल-फूल’ पत्रिका के जैव विविधता विशेषांक हेतु लेख आमंत्रित

2025-11-20

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 98वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिषद की लोकप्रिय द्विमासिक पत्रिका फल फूल’ का जैव विविधता विशेषांक’ प्रकाशित किया जा रहा है। इस विशेषांक के लिए कृषि वैज्ञानिकों तथा प्रगतिशील किसानों से जैव विविधता, संरक्षण, कृषि-परिस्थितिकी तथा संबंधित नवाचारों पर आधारित सफलता-गाथाएँ आमंत्रित हैं। प्रस्तुत लेख मौलिक, अप्रकाशित तथाकिसी नवाचार, तकनीकी हस्तांतरण, संरक्षण प्रयास या अभिनव कृषि प्रयोग की सफलता पर आधारित होना चाहिए। लेख सरल, प्रवाहपूर्ण एवं सचित्र तैयार किया जाए। लेखक-निर्देशों का पूर्ण पालन अपेक्षित है। लेख की सॉफ्ट कॉपी पोर्टल epatrika.icar.org.in पर 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन भेजी जा सकती है।