आंवले के लिए टिकाऊ बागवानी पद्धतिया
95 / 93##semicolon##
आंवला, नरेंद्र आंवला, मुरब्बा, कैंडी एवं सतत उद्यानिकीसार
आंवला देश के सबसे महत्वपूर्ण फलों में से एक है। इसकी उत्पत्ति भारतवर्ष में हुई है। विभिन्न क्षेत्रों एवं जलवायु में इसकी उत्पादन क्षमता, आकर्षक रंग, पोषक तत्वों की प्रचुरता, मधुर स्वाद एवं सुगंध, व्यावसायिक व अन्य किस्मों की उपलब्धता तथा औषधीय दृष्टि से बहुत अच्छा होता है। औषधीय गुणों से भरपूर आंवला का वृक्ष परिस्थितियों के लिए सहिष्णु होता है। इसलिए इसके पेड़ अनुपजाऊ भूमियों जैसे—ऊसर का वृक्ष विपरीत बंजर एवं परती भूमि में सफलतापूर्वक उगाये जा सकते हैं। कठिन कृषि परिस्थितियों में तथा कम देखभाल के बावजूद आसानी से उग सकने के कारण आंवला की खेती लोकप्रिय हो रही है और इसे भविष्य का फल माना जा रहा है।
आंवला का फल विटामिन-सी का प्रमुख स्रोत है। फलों में टैनिन्स उपस्थित होने के कारण विटामिन-सी ऑक्सीकरण द्वारा नष्ट नहीं होता है। यही कारण है कि सूखे तथा संरक्षित फलों में भी विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंवला का ताजे फलों के रूप में नगण्य मात्रा में प्रयोग होता है। इसकी अधिकांश मात्रा संरक्षित पदार्थों के रूप में प्रयोग की जाती है। फलों से अचार, जैम, कैंडी, मुरब्बा, चटनी, शरबत, लड्डू आदि बनाये जाते हैं। आंवला, त्रिफला एवं च्यवनप्राश जैसी औषधियों का मुख्य घटक होता है। फलों का पोषण मूल्य सारणी में दिया गया है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।