पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस में टमाटर की खेती द्वारा कृषक आय वृद्धि के नए अवसर
40 / 63##semicolon##
पर्वतीय क्षेत्र, ##common.commaListSeparator## पॉलीहाउस##common.commaListSeparator## कृषक आयसार
पर्वतीय क्षेत्रों में टमाटर की खेती खुले खेतों में प्रायः प्रतिकूल जलवायु, अस्थिर तापमान, अधिक वर्षा तथा कीट–रोगों के कारण सीमित उपज और गुणवत्ता से प्रभावित होती है। ऐसे में पॉलीहाउस तकनीक टमाटर उत्पादन को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का एक प्रभावी विकल्प प्रदान करती है। नियंत्रित वातावरण में तापमान, आर्द्रता, प्रकाश, सिंचाई एवं पोषक तत्वों का समुचित प्रबंधन संभव होने से न केवल 3–4 गुना तक अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले फल भी उत्पादित होते हैं, जिन्हें बाजार में बेहतर मूल्य मिलता है। इस लेख में पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस में टमाटर की खेती की संभावनाओं, उपयुक्त जलवायु, भूमि की तैयारी, पौध तैयार करने एवं रोपाई, उन्नत किस्मों के चयन, पोषक तत्व प्रबंधन, कटाई–छंटाई, प्रशिक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तथा समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई है। परिणामस्वरूप यह निष्कर्ष निकलता है कि पॉलीहाउस में टमाटर की खेती न केवल जल एवं संसाधनों की बचत करती है, बल्कि किसानों को वर्षभर स्थिर उत्पादन, रोजगार के अवसर और अधिक आय प्रदान कर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास एवं कृषक आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।