माइक्रोग्रीन्स उत्पादनः पोषण गुणवत्ता, बाज़ार संभावनाएँ और नई तकनीकें
60 / 76सार
माइक्रोग्रीन्स हाल के वर्षों में विश्वभर में एक उच्च-मूल्य फसल के रूप में तेज़ी से लोकप्रिय हुए हैं और इन्हें आज “सुपरफूड” की श्रेणी में भी माना जाता है। ये छोटे-से पौधे बीज अंकुरण के मात्र 7 से 21 दिनों के भीतर कटाई योग्य हो जाते हैं। आकार में छोटे होने के बावजूद इनमें विटामिन ए, सी, ई, के, लौह, जिंक, मैग्नीशियम जैसे खनिज, प्रतिऑक्सीकारक और विभिन्न जैव-सक्रिय यौगिक सामान्य सब्जियों की तुलना में कई गुना अधिक पाए जाते हैं। ये पोषण तत्व प्रतिरक्षा बढ़ाने, हृदय स्वास्थ्य सुधारने और सूजन-रोधी प्रभाव प्रदान करने में अत्यंत लाभकारी हैं। उत्पादन के दृष्टिकोण से माइक्रोग्रीन्स कम जगह, कम समय और न्यूनतम लागत में अधिक लाभ का अवसर देते हैं। इन्हें कोकोपीट, वर्मीक्यूलाइट, जूट मैट, नारियल रेशा या स्वच्छ मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है। आधुनिक तकनीकें जैसे स्म्क् आधारित नियंत्रित वातावरण, हाइड्रोपोनिक्स और वर्टिकल फार्मिंग सालभर उच्च गुणवत्ता वाली उपज उपलब्ध कराती हैं। उपयुक्त नमी, तापमान, स्वच्छता और उत्तम बीज गुणवत्ता माइक्रोग्रीन्स के सुरक्षित व बेहतर उत्पादन की कुंजी हैं। बाज़ार में भी माइक्रोग्रीन्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है , विशेषकर शहरी उपभोक्ताओं, रेस्तराँ, पोषण विशेषज्ञों और फिटनेस प्रेमियों के बीच। कम अवधि में तैयार होने, उच्च मूल्य मिलने और कम परिवहन लागत के कारण यह कृषि-उद्यमिता के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है। कुल मिलाकर माइक्रोग्रीन्स उत्पादन भविष्य की टिकाऊ, पोषक और लाभकारी शहरी कृषि का एक अत्यंत संभावनाशील मॉडल है, जो पोषण सुरक्षा और आय वृद्धिकृदोनों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।