सेब में डीमेटोफोरा जड़ सड़न का प्रबंधन
8 / 9सार
डीमेटोफोरा नेकट्रिक्स द्वारा होने वाली सेब का जड़ सड़न जिसे सामान्यतः श्वेत जड़ सड़न कहा जाता है, यह सेब बागानों का एक अत्यंत विनाशकारी मृदाजनित रोग है। यह युवा
तथा परिपक्व दोनों प्रकार के वृक्षों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह रोगजनक मृदा में वर्षों तक जीवित रहने की क्षमता रखता है और संक्रमण के उपरांत पौधें में लगातार
पतन, बढ़वार में रुकावट तथा कई बार अचानक पौधे की मृत्यु तक का कारण बनता है। भारत में यह रोग विशेष रूप से निचले एवं मध्य पर्वतीय सेब उत्पादक क्षेत्रों में तेजी
से फैल रहा है, जहाँ अत्यधिक मृदा में नमी, पुराने बगीचे और असंतोषजनक स्वच्छता प्रबंध्न इसके प्रसार को और बढ़ावा देते हैं। प्रभावित क्षेत्रों में इससे होने वाला नुकसान
20 से 80 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। भारत में इस रोग की पहली पुष्टि उत्तरांचल की पहाड़ियों से की गई थी। इस प्रकार समय पर रोग की पहचान और समन्वित प्रबंधन
रणनीतियाँ अपनाना सेब बागानों की उत्पादकता और दीर्घायु के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, आगे प्रस्तुत विवरण डी. नेकट्रिक्स
द्वारा उत्पन्न श्वेत जड़ सड़न के जैविक व्यवहार और इसके प्रबंधन उपायों पर केंद्रित है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।